विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री करेंगे कार्यक्रम को संबोधित।

“विकसित भारत @ 2047- वॉइस ऑफ़ यूथ” कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 11 दिसंबर को दिन के 10:30 बजे संबोधित करेंगे, जिसे विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में लाइव प्रसारित किया जाना है। राज्यपाल सचिवालय के निर्देशानुसार कुलपति प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 10 प्राध्यापकों के साथ राजभवन, पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता देंगे। इस कार्यक्रम की व्यापक तैयारी विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों तथा व्यावसायिक एवं तकनीकी संस्थानों में किया जा रहा है। इस प्रसंग में आज अपराह्न काल में कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए ऑनलाइन मोड में विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों एवं निर्देशकों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी कुलसचिव प्रो अरुण कुमार सिंह, विकास पदाधिकारी प्रो सुरेन्द्र कुमार, वरीय प्राध्यापक प्रो चंद्रभानु प्रसाद सिंह तथा प्रेस एवं मीडिया प्रभारी डा आर एन चौरसिया आदि भी उपस्थित थे।

कुलपति प्रोफेसर सिंह ने कहा कि विकसित भारत @ 2047 प्रधानमंत्री की एक विराट परिकल्पना है, जिसमें युवाओं की सहभागिता अनिवार्य है। चालू अमृत काल की सरकारी योजनाओं में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है। कोरोना महामारी के बावजूद भारत ने जो तेजी से विकास किया है, वह हमें विश्वास दिलाता है कि 2047 तक भारत निश्चित रूप से दुनिया की आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से एक बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों तथा निर्देशकों से 11 दिसंबर के कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्र- छात्राओं की शत- प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की बैनर आदि के माध्यम से व्यापक सूचना देकर छात्र- छात्राओं को जागरूक करें। इसमें एनसीसी तथा एनएसएस के छात्र भी शामिल होंगे और बैनर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत अपराह्न काल में सभी पीजी विभागों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में विकसित भारत की कल्पना के निर्धारित पांच शीर्षकों पर रुचि के अनुरूप पर चर्चा की जाएगी।

वहीं 12 से 23 दिसंबर तक विश्वविद्यालय विभागों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में छात्र- छात्राएं mygov.gov.in पोर्टल के ड्रॉप डाउन में जाकर तीन प्रश्नों के मनोनकुल उत्तर चयनित कर अपने ईमेल के साथ पोर्टल पर समर्पित करेंगे। तदुपरांत उनके ईमेल पर उन्हें प्रमाण पत्र भी प्राप्त होगा। सोशल मीडिया पर #Idea4ViksitBharat के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे।

कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अनेक निर्देश देकर इसे एक प्रभावी कार्यक्रम बनाने पर बल देते हुए विभागाध्यक्षों, प्रधानाचार्यों एवं निर्देशकों से अनुरोध किया कि वे इस प्रक्रिया से अपने छात्र- छात्राओं को अवगत करायें। कुलपति ने कहा कि आज भारत में 16000 किलोमीटर कर के प्रतिवर्ष बनाया जा रहा है, जबकि 120 करोड़ मोबाइलों का प्रयोग हो रहा है। वहीं विश्व की 29% कार्य करने वाली जनसंख्या भारत में रहती है। आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है जो 2047 तक विश्व की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा।

विश्वविद्यालय विभागों एवं स्ववित्तीय पोषित संस्थाओं के शिक्षक एवं छात्र- छात्राएं 11 दिसंबर को नरगोना परिसर स्थित जुबली हॉल में विकसित भारत @1947 के प्रसंग में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

Nt Office: