घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित लगमा चौक से रसियारी जाने वाले मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की सुबह पांच बजे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया एवं पीछा करने पर उसके सिर पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल युवक लगमा गांव निवासी मांगनू शर्मा का बेटा अशोक शर्मा है। ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी घनश्यामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक अशोक शर्मा ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घनश्यामपुर थाना में आवेदन दिया है।