कमतौल| थाना क्षेत्र के खजूरवाड़ा निवासी दिनेश सहनी के 10 वर्षीय पुत्र महेश कुमार की मौत बीते 15 नवंबर को पोखर में छठ घाट बनाने के दौरान डूबने से हो गयी। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मृतक के पिता के आवेदन पर मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।