हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय चावला ने पिछले तीन वर्षों में आयोजित अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-सामग्री प्रतियोगिताओं में लगातार अवॉर्ड प्राप्त करने की हैट्रिक लगाई। राष्ट्रीय नवाचारी अवार्डी हिंदी प्राध्यापक डॉ विजय चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु अखिल भारतीय स्तर पर अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-सामग्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। 27 मार्च 2023 को इस प्रतियोगिता का समापन समारोह केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म श्री डॉ जेके बजाज अध्यक्ष भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् तथा प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी निदेशक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली रहे।
केन्द्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक, प्रोफेसर अमरेंद्र प्रसाद बेहरा की देख-रेख में डॉ अभय कुमार कार्यक्रम संयोजक तथा उनकी टीम द्वारा इस प्रतियोगिता को आयोजित करवाया गया। डॉ विजय चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय बाल शैक्षिक ई-सामग्री प्रतियोगिता में पूरे भारत से 657 प्रविष्टियाँ आई थीं। जिनमें से कुल 77 प्रविष्टियां ही अवार्ड के लिए चयनित हो पाईं। डॉ चावला ने बताया कि उन्होंने विद्यालय से चार प्रविष्टियां भेजी थीं। इन चार में से तीन प्रविष्टियों को अखिल भारतीय स्तर के अवार्ड के लिए चुना गया।
27 मार्च 2023 को पुरस्कार सम्मान समारोह में अखिल भारतीय स्तर पर भारत से आए विभिन्न प्रतिभागियों को दिए गए। सभी अवाड्र्स मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ जे के बजाज तथा प्रोफेसर श्रीधर श्रीवास्तव संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् नई दिल्ली द्वारा दिए गए।