दरभंगा: शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने बिहार राज्य पार्टी की 85वीं वर्षगांठ पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय अजय भवन में सहायक जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी और पार्टी के वयोवृद्ध नेता चंदेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के दौरान कम्युनिस्ट पार्टी जिंदाबाद, कम्युनिस्ट आंदोलन जिंदाबाद आदि नारे लगाए गए।
मौके पर सहायक जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी ने कहा कि आज से 84 वर्ष पूर्व आज ही के दिन दशहरा के मौके पर मुंगेर में बिहार के महान कम्युनिस्ट नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कामरेड सुनील मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया था।
कम्युनिस्ट पार्टी अपने स्थापना वर्ष में ही पूरे बिहार में फैल गई और तब से लगातार बिहार की बेहतरी, यहां के गरीब, किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान के बेहतर जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। कई बार बिहार में सत्ता में भी पार्टी साझेदारी रही वह लंबे समय तक पार्टी बिहार विधानसभा में विपक्ष की भूमिका में रही। अभी भी पार्टी भाजपा और फासीवादी सरकार के मुख्य विपक्ष के तौर पर पूरे बिहार में काम कर रही है। पार्टी अभी भी पिछडे बिहार को केरल के तर्ज पर उन्नत प्रदेश बनाने में अपनी भूमिका अदा कर रही है। जब-जब सीपीआई सरकार में रही हैं। यहां के गरीब किसान मजदूर के बेहतरी के लिए हम योजना बनाकर उसे धरातल पर लागू किए हैं और आगे भी से लागू करेंगे।
उन्होंने 2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली को भी सफल बनाने के लिए स्थापना दिवस के अवसर पर बिहार वासियों से अपील किया।