सीतामढ़ी में कार ने दंपती को रौंदा, नवरात्र का मेला देखकर लौट रहे थे दोनों।

सीतामढ़ी में नवरात्रि की मेला देखकर लौट रहे दंपति को एक कार ने रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति की स्थिति बेहद नाजुक है। उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर बिजली ऑफिस के नजदीक की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने दंपती को रौंद दिया। मृतका की पहचान हरी छपरा गांव की रहने वाली रीमा कुमारी के रूप में हुआ। जिसका मायका सिमरा में है। वह अपने मायके सिमरा से ही अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर नवरात्रि की मेला देखने निकली थी। मेला देखने के बाद डुमरा के तरफ से लौट रही थी। इसी बीच विश्वनाथपुर चौक से आगे बढ़ते ही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से दोनों को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

Darbhanga Office: