व्यवसायी लक्ष्मी शाह को बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस।

जिले के पुपरी थानाक्षेत्र में बदमाशों ने चेन स्नेचिंग के दौरान एक व्यवसायी और एक युवक को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का मौहाल है।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के नागेश्वर नाथ शिव मंदिर के पास व्यवसायी लक्ष्मी शाह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उनके गले से चैन छीनने की कोशिश करने लगे।

इस दौरान पास में ही टहल रहे दीपक कुमार की नजर अपराधियों पर पड़ी। उसने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी, जिसमें दो गोली लक्ष्मी शाह के पेट मे और एक गोली दीपक के जांघ में लग गई।

घटना की सूचना डीएसपी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि टीम मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की तलाश जारी है। वहीं, इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश का मौहाल है।

Darbhanga Office: