पहले से शादीशुदा महिला ने की प्रेमी से शादी, मिला धोखा दूसरा पति भी छोड़कर हुआ फरार।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दिलावरपुर गांव के मो. सादिक इकबाल पर शादी का प्रलोभन देकर करीब एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

बहेड़ी थाने को दिए आवेदन में उसने कहा है कि पूर्व में पहाड़पुर गांव के मो. इरशाद अली से उसकी शादी हुई थी। उससे एक बच्चा भी है। उसके पूर्व पति विदेश में रहते हैं। इसी बीच मकान निर्माण के दौरान घर आने जाने के क्रम में सादिक से भेंट हुई थी। शारीरिक संबंध बनाने के क्रम में वह गर्भवती हो गई थी तो आरोपित ने परिवार से मिलीभगत करके गर्भपात करवा दिया था। परिवार के लोगों की जानकारी में बात आने के बाद आरोपित चोरी-छिपे उससे मिलता रहा। फिर उसे तीन अगस्त 2023 को कोर्ट ले गया और शपथ पत्र बनाकर शादी कर ली।

इसके बाद आरोपित उसे अपने घर ले गया और पति-पत्नी की तरह रहने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपित की मां, बहन, भाई आदि कई सगे-संबंधियों ने मिलकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक चंदनपट्टी में किराए के मकान में दोनों रहने लगे। कुछ दिनों बाद बिना बताए आरोपित वहां से फरार हो गया। मकान मालिक का किराया चुकता नहीं होने पर उन्हें सामान सहित घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता यहां वहां भटक रही थी। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि कांड अंकित कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Darbhanga Office: