मुखिया के घर गोलीबारी, बाल-बाल बचे मुखिया के पति।

Dirty deed in a dark alley.

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार तांडव मचाया है. यहां जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक पंचायत के मुखिया के घर के बाहर गोलीबारी की है. गोलीबारी में मुखिया और मुखिया पति बाल-बाल बच गए. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के मच्छी पंचायत में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक मुखिया पति के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में मुखिया पति बाल बाल बच गए. घटना के बाद गोलियों की आवाज सुन आसपास से लोग जमा हुए, लेकिन तब तक अपराधियों मौके से फरार हो गए थे.”

इस संबंध में मुखिया ने बता कि शुक्रवार की रात एक बाइक पर दो बदमाश दरवाजे पर पहुंचे. उन्होंने पहले तो आवाज लगाई और बाद गाली देने लगे और फिर उन्होंने फायरिंग कर दी. जिसके बाद हम लोगों ने छुपकर जान बचाई. घर से बाहर खड़े गाड़ी में भी गोली लगी है.’

Darbhanga Office: