प्रेमी प्रेमिका को आपत्तिजनक अवस्था में पाए जाने पर, ग्रामीणों ने दोनों की जमकर की पिटाई।

बिहार में लगातार बढ़ते अपराध के मामलों के साथ ही अब जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैं उसमें अब पंचायतों के तुग लक फरमान की भी खबरें आम हो गई हैं. बता दें कि इसी तरह मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को प्यार करना मंहगा पड़ गया और ग्रामीणों को जानकारी होने पर भरी पंचायत में दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई,जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है.

बता दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद जमकर हंगामा और इस पर चर्चा शुरू हो गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग प्रेमी-प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई कर रहें हैं. वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के साइन पंचायत का बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों की पिटाई मुखिया के साथ रहने वाले लोग कर रहे हैं. हालांकि घटना को लेकर बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है और वो किसी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों प्रेमी युगल की पिटाई कर दी, उसके बाद पंचायत किया गया.

इस पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पंचायत के सामने लड़के और लड़की की बुरी तरह से पिटाई की गई एवं लड़के से भारी जुर्माना भी वसूला गया और उसकी बाइक जब्त कर ली गई. वहीं पूरे मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है, मामले के संज्ञान में आते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Darbhanga Office: