जिले में थम नहीं रही अपराध की घटनाएं, भूमि विवाद में रिटायर्ड मेजर की पीट – पीटकर हत्या।

दरभंगा: जिले में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जिले के पतोर ओपी क्षेत्र श्रीराम पिपरा गांव का है, जहां भूतपूर्व सरपंच सह एएमसी के रियायर मेजर की पीट पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान श्रीराम पिपरा गांव के ही 80 वर्षीय विनोद कुंवर के रुप में हुई है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पतोर ओपी के प्रभारी जितेंद्र चौधरी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिये डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी ।

घटना के संबंध ने जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र विक्रम कुँवर ने बताया कि उनका उनके फरीक से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है पूर्व में भी दोनों के बीच मारपीट की घटना हो चुकी थी। शुक्रवार की सुबह उनके पिता जब रोपनी करवाने खेत जा रहे थे। इसी बीच रजनीश कुंवर, मनोरंजन कुंवर, चितरंजन कुंवर एवं अमरजी कुंवर आदि ने मिलकर उनके पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी।

Darbhanga Office: