केवटी प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयरा की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर किया गया विचार विमर्श।

दरभंगा: केवटी प्रखंड आयरा की बैठक रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पूर्व पंचायत भवन में प्रमंडलीय तथा जिलास्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति
में प्रखंड अध्यक्ष शेष नारायण झा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में संगठनात्मक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। इसमें सर्वसम्मति से पूर्व की प्रखंड कमिटी को यथावत रखते हुए सभी पदाधिकारियों को अपने पदों पर बने रहने का निर्णय लिया गया‌‌।

वहीं संगठन के विस्तार पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण, जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष दत्त झा, सचिव शशि नाथ सिंह के अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष सैफुल इस्लाम, सचिव विजय कुमार राय, कोषाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता दिवाकर लाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अलिंदर ठाकुर नीलांबर प्र साद, शहजाद मंजर, दिलीप कुमार झा, इफ्तिखार अहमद तथा पत्रकार दीपक लालदेव उपस्थित थे।

Darbhanga Office: