सुरक्षित बचपन अभियान के दूसरे दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में न्यायिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के जरिए बच्चों को बाल संरक्षण संबंधी जानकारी दी गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सीजेएम जुनैद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पोक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 जैसे बाल सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी।

जिला स्कूल में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संतोष कुमार पांडेय, राजकीय मध्य विद्यालय गंगासागर में विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय रंजन कुमार मिश्र, मध्य विद्यालय बेंता में विशेष उत्पाद न्यायाधीश प्रथम मनोज कुमार

श्रीवास्तव, मेडोना इंग्लिश स्कूल में सिविल जज सीनियर डिविजन राजीव रंजन, रामानंद मिश्र बालिका उच्च विद्यालय में एसडीजेएम सत्यम, सोगरा गर्ल्स स्कूल में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार, केके लाल मध्य विद्यालय बाकरगंज में अर्चिता सिन्हा एवं मध्य विद्यालय मझौड़ा बेनीपुर में सिविल जज सीनियर डिविजन रौशन कुमार छापोलिया के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साथ ही इसके अलावा पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, एनजीओ सहित अन्य हितधारकों ने सैकड़ों विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरुक किया।

Santosh Dutta Jha: