अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार


मझियाम गांव में छापेमारी के दौरान 52.125 लीटर विदेशी शराब एवं 162 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं कारोबार पर रोक लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में मद्यनिषेध टीम ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझियाम गांव में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मझियाम गांव निवासी मनीष कुमार पासवान एवं रामदास पासवान के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के पास से 52.125 लीटर विदेशी शराब तथा 162 लीटर नेपाली देशी शराब, कुल 214.125 लीटर शराब* बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निगरानी, छापेमारी एवं गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Santosh Dutta Jha: