कबड्डी, हैंडबॉल और रग्बी में दरभंगा का दबदबा


विभिन्न आयु वर्गों में दरभंगा की टीमों ने जीते विजेता के खिताब
कल अंतिम दिन फुटबॉल एवं योग के मुकाबले होंगे आयोजित : जिला खेल पदाधिकारी चंदन कुमार
खेल विभाग, बिहार, पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन बुधवार को कबड्डी, हैंडबॉल एवं रग्बी के विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में दरभंगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया।

कबड्डी के अंडर-17 बालक वर्ग में दरभंगा ने समस्तीपुर को पराजित कर चैंपियन का खिताब हासिल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में भी दरभंगा ने समस्तीपुर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में दरभंगा ने समस्तीपुर को हराया, जबकि अंडर-17 बालिका वर्ग में भी दरभंगा विजेता रहा।
हैंडबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में दरभंगा विजेता एवं मधुबनी उपविजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में दरभंगा विजेता एवं समस्तीपुर उपविजेता रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में दरभंगा ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मधुबनी उपविजेता रही। अंडर-19 बालक वर्ग में भी दरभंगा विजेता एवं मधुबनी उपविजेता रही। वहीं, अंडर-17 तथा अंडर-14 बालक वर्ग में दरभंगा की टीम विजेता एवं समस्तीपुर की टीम उपविजेता रही।

रग्बी के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्गों में दरभंगा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मधुबनी की टीमें उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में सफलता हासिल करने के लिए *निरंतर अभ्यास, अनुशासन, मेहनत एवं खेल भावना* आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के
अंतिम दिन गुरुवार को फुटबॉल एवं योग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रमंडल स्तरीय अंतर जिला खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन होगा।

प्रतियोगिता के संचालन एवं विभिन्न खेल विधाओं के परिणामों के संधारण की जिम्मेदारी अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह, यूएचएस अनुमंडल परिसर, बिरौल के शिक्षक केशव कुमार चौधरी, कुमार अनुराग, नटवर चौधरी, निशांत कुमार, राकेश कुमार एवं एकलव्य प्रशिक्षक अमित कुमार द्वारा निभाई गई।

Santosh Dutta Jha: