स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 20 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 06 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र
बिहार विधान परिषद के 05-दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया गया।
05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज (06) अभ्यर्थी आम आदमी पार्टी से शंभूनाथ ठाकुर 02 सेट में, इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ.मदन मोहन झा 03 सेट, जनता दल (यूनाइटेड) से घनश्याम राय 02 सेट में तथा निर्दलीय से भूपनेश्वर राम (04 सेट) में, सुल्तान अहमद(02) सेट में, अरुण कुमार झा (02) सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं, 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज कुल (20) अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इनमें भारतीय जनता पार्टी से सर्वेश कुमार 04 सेट में, आदर्श मिथिला पार्टी से नगीना प्रसाद महतो 01 सेट में, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीकांत पाठक 01 सेट में, जन मिथिला विकास पार्टी से ब्रह्मानन्द मिश्रा 01 सेट में, बिहार जस्टिस पार्टी से भरत कुमार राय 01 सेट में, अशोक कुमार पाण्डेय निर्दलीय 04 सेट में, कृष्ण मोहन चौधरी निर्दलीय 02 सेट में, नेहा कुमारी निर्दलीय 01 सेट में, धर्मांश रंजन निर्दलीय 01 सेट में, संजय कुमार देव कन्हैया निर्दलीय 02 सेट में, शशि भूषण सिंह निर्दलीय 01 सेट में, सदन कुमार मिश्र निर्दलीय 03 सेट में, रिंकी कुमारी निर्दलीय 02 सेट में, मो. इमामुल हक निर्दलीय 02 सेट में, दिलीप कुमार निर्दलीय 03 सेट में, ब्रह्मदेव यादव निर्दलीय 02 सेट में, आदित्य कुमार झा निर्दलीय 01 सेट में,अनिल कुमार चौधरी निर्दलीय 01 सेट में, वरुणेश विजय निर्दलीय 04 सेट में तथा जयप्रकाश झा निर्दलीय 02 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस प्रकार, आज 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 06 तथा 05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 20, कुल 26 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।