मूल्य आधारित पत्रकारिता के पक्षधर थे चन्दर बाबू 41 वी पुण्यतिथि पर याद किये पत्रकार चंद्र देव नारायण सिन्हा


दरभंगा। जाने-माने दिवंगत पत्रकार चंद्र देव नारायण सिन्हा उर्फ चन्दर बाबू की 41 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दरभंगा के पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी

श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा कायम मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। स्थानीय भगवानदास मोहल्ला स्थित उनके निवास स्थान बी टी एन न्यूज़ कार्यालय परिसर में शनिवार 3 अक्टूबर,2026 को वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन चौधरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पत्रकारों ने कहा कि चंद्र देव नारायण सिन्हा की सादगी व कर्तव्य निष्ठा से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

प्रारंभ में स्वर्गीय चंद्रदेव नारायण सिन्हा के बड़े पुत्र पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकार व बेनीपुर के जदयू विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने कहा कि चंदर बाबू के जमाने में जब खबर छपती थी तो उसका परिणाम आना निश्चित था। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता धारदार होनी चाहिए। पत्रकार पत्रकारिता ईमानदारी से करें।वरिष्ठ पत्रकार प्रो हरि नारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय चंद्र देवनारायण सिन्हा की पत्रकारिता आज भी अनुकरणीय है।

वैसे जैसे जैसे समाज में बदलाव हुआ है,उसी तरह पत्रकारों में भी बदलाव आया है। पत्रकार संजीव कुमार ने कहा कि समय के अनुसार पत्रकारिता में बदलाव हुआ है, लेकिन पत्रकार के अंदर की पत्रकारिता जीवित रहनी चाहिए। पत्रकार प्रो संतोष दत्त झा,प्रमोद गुप्ता,इरफान अहमद पैदल आदि ने कहा कि चन्दर बाबू की पत्रकारिता आज के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। श्रद्धांजलि सभा को पत्रकार नवेन्दु शेखर पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सिन्हा जीवट पत्रकार थे और उनमें ईमानदारी कूट-कूट कर भरी हुई थी।पत्रकार प्रो रवि भूषण चतुर्वेदी ने कहा कि अब पत्रकारिता डिजिटल हो रही है,लेकिन पहले के पत्रकार अपनी पत्रकारिता के बदौलत प्रशासन पर भारी पड़ते थे। सभा का संचालन करते हुए चंद्रदेव नारायण सिन्हा के द्वितीय पुत्र बी टी एन के संपादक तथा वार्ड नंबर 21 के पार्षद नवीन सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता की स्थिति क्या है, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए चंद्र देव नारायण सिन्हा के बड़े पुत्र पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा ने उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों को चंद्र देव नारायण सिन्हा की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री सिन्हा ने कहा कि चन्दर बाबू पत्रकार के साथ-साथ अपने गांव के वर्षों मुखिया भी रहे थे और संसाधन का अभाव होते हुए भी अपने पंचायत को आगे बढ़ाने में उनका काफी योगदान रहा है।


इस अवसर पर स्वर्गीय चंद्र देव नारायण सिन्हा एवं उनकी पत्नी स्वर्गीय कृष्णा देवी की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर कई वक्ताओं ने स्वर्गीय चंद्रबाबू को श्रेष्ठ पत्रकार बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की पत्रकारों से अपील की। श्रद्धांजलि सभा के प्रारंभ में स्वर्गीय सिन्हा के ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार पुनीत कुमार सिन्हा,पुत्र पत्रकार नवीन सिन्हा,पुत्र मनीष कुमार, पुत्र वधू सरोज सिन्हा, पुत्र वधू वार्ड 21 की पूर्व वार्ड पार्षद मधुबाला सिन्हा,पुत्र वधू चंदा सिन्हा, पोती अंजलि, आकांक्षा, दिव्या वर्मा सहित परिवार के लोग एवं उपस्थित पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर प्रह्लाद कुमार कीलू, प्रदीप गुप्ता, नासिर हुसैन, सरफराज आलम, मनोज कुमार झा, इरफान अहमद पैदल, विपिन कुमार दास, अरुण शर्मा, रितेश कुमार सिन्हा, अब्दुल कलाम गुड्डू,मनोज कुमार दास,वरुण ठाकुर, माया शंकर सिन्हा, गिरीश कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार राय, राजकुमार नायक, प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार,राकेश कुमार नीरज, विपिन कुमार दास, सुभाष शर्मा, राकेश कुमार, चंद्रजीत कुमार,रमा रमन आचार्य,राकेश कुमार नीरज सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

Santosh Dutta Jha: