जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज पोषण माह 2026, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय तथा आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई


बैठक में पोषण माह 2026 के अंतर्गत पोषण माह डैशबोर्ड पर की गई प्रविष्टियों, PMMVY के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति, विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आवंटन के विरुद्ध व्यय की स्थिति तथा आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पोषण माह के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की डैशबोर्ड पर ससमय प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा PMMVY के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय की समीक्षा करते हुए उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं लक्ष्य के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं जीविका के संबंधित पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) तथा प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे l

Santosh Dutta Jha: