गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सी. एम. साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा वृहस्पतिवार को महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय एवं संवाद के माध्यम से गांधी जी के जीवन, विचार और उनके सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गांधी जी के विचार आज भी सामाजिक जीवन में प्रासंगिक हैं और उन्हें केवल स्मरण करने की बजाय व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे जनसंचार के प्रभावी माध्यमों के द्वारा गांधी जी के विचारों को सरल, रोचक और प्रभावशाली ढंग से नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकता है। डॉ. सत्येंद्र कुमार झा ने कहा कि गांधी जी का चिंतन आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा के उनके संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में साहित्य, रंगमंच और नुक्कड़ नाटक जैसे रचनात्मक माध्यम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एन.एस.एस. द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रस्तुति की प्रशंसा की।
नुक्कड़ नाटक में इक़रा, सोफिया, संस्कृति, स्नेहा, नितीश, कृतिका, अविनाश, आदित्य, मेहविश, ज़ोया, अनुराधा एवं अक़ीसा आदि स्वयंसेवकों ने अपने बेहतरीन अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति से नाटक को जीवंत और खूबसूरत बनाया।
इस अवसर पर वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट राखी निर्माण करने वाले एन.एस.एस. स्वयंसेवकों आयशा, प्रतिभा रानी, मेहविश, भावना एवं काम्या को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और विद्यार्थियों की रचनात्मक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. यू. के. दास, डॉ. ऋचा कुमारी, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा, डॉ. अवध बिहारी, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, डॉ. पूजा अग्रहरि, डॉ. रवि रंजन, डॉ. अंशु सिन्हा, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. वरुण कुमार प्रभात, डॉ. बी. डी. त्रिपाठी, डॉ आदित्य नाथ मिश्र, डॉ. निधि झा आदि ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में डॉ. प्रवीण कुमार, चेतकर झा, विकास कुमार , सुमित शर्मा, दीपक एवं चंद्रकांत चौधरी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।