स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 01 अभ्यर्थियों ने नामांकन हेतु कटाया नाजीर रसीद


दरभंगा, 01 अक्टूबर 2026 :-
बिहार विधान परिषद निर्वाचन के 05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज कुल – 05 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया गया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के सैयद मो. सिबगतुल्लाह एवं संजय कुमार देव कन्हैया, समस्तीपुर के रिंकी कुमारी एवं सदन कुमार मिश्रा तथा बेगूसराय के सर्वेश कुमार शामिल हैं।

इसी प्रकार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 01 अभ्यर्थियों दरभंगा के डॉ. मदन मोहन झा ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया।

नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुसार जारी है।

Santosh Dutta Jha: