बैठक में पोषण माह 2026 के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों एवं पोषण माह डैशबोर्ड पर की जा रही प्रविष्टियों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा डैशबोर्ड पर गतिविधियों की प्रविष्टि में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रविष्टियों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प (Kayakalp) से संबंधित कार्यों एवं उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि की भी समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कायाकल्प से संबंधित सभी लंबित प्रविष्टियाँ कल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर ली जाएँ तथा संबंधित पदाधिकारी इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित करें।
बैठक में जीविका, ICDS, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।