प्रवेक्षणगृह के समीप निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा आज दरभंगा शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य का प्रवेक्षणगृह के समीप स्थल निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा निर्माण के दौरान आमजनों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था से संबंधित बिंदुओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी एवं प्रगति की सतत समीक्षा करने को कहा, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो।