कम खर्च में बेहतर इलाज़ हो डॉक्टर की पहली प्राथमिकता ——-डॉ. अशोक कुमार सिंह


सिटी डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का अल्लपट्टी में हुआ भव्य शुभारम्भ l
विश्वस्तरीय अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा होगा डेंटल मरीज़ों का बेहतरीन इलाज़—–डॉ. ऋषिराज


शहर के प्रतिष्ठित भौतिकविद प्रो. जी. पी. सिंह एवं श्रीमती मंजू सिंह के ज्येष्ठ पुत्र, दंत चिकित्सक डॉ. ऋषिराज सिंह द्वारा स्थापित दरभंगा में दोनार के निकट वी आई पी रोड पर होंडा शोरूम के बगल में सिटी डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर का उद्घाटन पैथोलॉजी के गणमान्य चिकित्सक सह स्वामी विवेकानंद कैंसर हॉस्पिटल एवं गीता डायग्नोस्टिक के निदेशक डॉ. अशोक कुमार सिँह ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया l
इस अवसर पर उन्होंने काफ़ी आहलादित एवं आदेशित तरीके से अनुकरणीय चिकित्सीय कर्तव्यों का बोध कराया l डॉ. ए. डी. एन. सिंह ने काफ़ी प्रसन्न भाव से कहा कि समय पाबंद होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही सच्ची सेवा है l
इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित गणमान्य लोग भी उपस्थित हुए जिनमें डॉ. विजय कुमार सिंह,डॉ. ए डी एन सिंह, डॉ. एस के थापर,डॉ एल.पी.जायसवाल, प्रो. नौशाद अहमद,प्रो.जे. एस. चौधरी, प्रो. डी. के. झा, प्रो. ए. बी. वर्मा, प्रो. ओ. पी. रॉय, प्रो. बी. के. सिंह समेत कई लोग शामिल रहे l

अंत में श्रीमती मंजू सिंह ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार जताया l

Santosh Dutta Jha: