जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट टर्मिनल भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण


दरभंगा, 18 सितंबर, 2026:-
जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज निर्माणाधीन दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का निरीक्षण किये निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यकारी एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों से अब तक संपन्न कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता कल्पना रावत एवं संबंधित विभागों के अभियंतागण तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Dutta Jha: