जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक


जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता (कार्यालय कक्ष) में जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में समिति के निर्धारित कार्यों एवं नशा उन्मूलन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे,जबकि कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक औषधि नियंत्रक,दरभंगा एवं सभी औषधि निरीक्षकों को लगातार निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूर्व से चिन्हित हॉटस्पॉट यथा- नगर थाना,विश्वविद्यालय थाना,सदर, बहेड़ा, लहेरियासराय, बहादुरपुर, कोतवाली, बिशनपुर ,बिरौल अंतर्गत अंतर्गत सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।
साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय रोड मैप में ड्रग्स की आपूर्ति पर नियंत्रण हेतु होटल एवं लॉज की जांच सभी प्रखंड, अनुमंडल, जिलों के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन मुख्य स्थान पर, एनएच किनारे स्थित होटल आदि पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्ष को लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी औषधि निरीक्षकों को आपस में सहयोग कर आवश्यकता अनुसार मद्यनिषेध विभाग दरभंगा एवं पुलिस थाना के साथ छापामारी करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने औषधि निरीक्षकों को जीएसटी अधिकारियों के साथ संयुक्त जांच, छापामारी कराने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शैक्षणिक संस्थान के 500 मीटर के परिधि को ड्रग मुक्त क्षेत्र घोषित कर शक्ति से लागू करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सभी औषधि निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में आसूचना का संकलन कर नशीले पदार्थ टैबलेट, कफ सिरप आदि की जानकारी आम जनता,अनुज्ञप्ति प्राप्त दवा दुकान आदि से करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही स्वयं अपने क्षेत्र में भ्रमण कर दवा दुकानों की औचक जांच के साथ-साथ स्वयं आसूचना संकलन का कार्य करने एवं सूचना के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार,सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Dutta Jha: