मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण


दरभंगा, 18 सितंबर 2026:-
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने मंडल कारा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बंदियों के रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।
कारा की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति आदि की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कहा कि कारा का संचालन जेल मैनुअल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के गाइडलाइंस के अनुसार होगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विचाराधीन बंदियों एवं सजायाफ्ता कैदियों के लिए संचालित निःशुल्क विधिक सेवाओं, अंडरट्राइल रिव्यू समिति की सिफारिशों तथा गरीब कैदियों को सहायता योजना आदि के क्रियान्वयन का भी निर्देश दिया।
दूसरी ओर जिला उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से भी मुलाकात कर रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी साथ मौजूद थे।

मौके पर मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता, लीगल ऐड डिफेंस सदस्य पिंकु कुमार यादव, जेलर सुनील कुमार, अमित कुमार झा, जेल चिकित्सक डाक्टर सरोज कुमार सुमन आदि मौजूद थे।

Santosh Dutta Jha: