नगर आयुक्त ने तीन आईसीडीएस (आंगनबाड़ी) केंद्रों का किया निरीक्षण


केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति,पोषण एवं मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा, संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नगर आयुक्त, दरभंगा गरिमा लोहिया ने आज नगर क्षेत्र अंतर्गत तीन आईसीडीएस (आंगनबाड़ी) केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों, बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या-48 एवं वार्ड संख्या-2 सहित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा केंद्र के समुचित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण एवं अन्य सेवाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा केंद्र परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।


उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। केंद्र पर आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण एवं आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा केंद्रों की साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं की भी जानकारी ली और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के अवसर पर संबंधित वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक एवं सदर सीडीपीओ सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Santosh Dutta Jha: