ऑनलाइन निबंधित किसान बंधु सदस्यता एवं शेयर शुल्क की राशि जमा कर समिति की सदस्यता प्राप्त करें
जिला सहकारिता पदाधिकारी ने दरभंगा एवं मधुबनी जिले के किसान बंधुओं को सूचित किया कि रैयाम एवं सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड* की सदस्यता प्राप्त करने हेतु सदस्यता एवं शेयर शुल्क की राशि संबंधित समिति के खाते में जमा की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए 18 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक दरभंगा जिले के विभिन्न 12 प्रखंडों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से ऑनलाइन निबंधित किसान सदस्यता एवं शेयर शुल्क की राशि जमा कर समिति की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अलीनगर, बेनीपुर, बहेड़ी, घनश्यामपुर एवं किरतपुर प्रखण्ड के प्रखण्ड कार्यालय में 18 एवं 19 सितम्बर को कैम्प का आयोजन किया जाएगा। वहीं बिरौल, तारडीह, हायाघाट, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के प्रखण्ड कार्यालय में 21 एवं 22 सितम्बर को कैम्प का आयोजन किया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि अब तक *रैयाम चीनी मिल के 12,336 तथा सकरी चीनी मिल के 15,931 किसानों का ऑनलाइन निबंधन* किया जा चुका है। इनमें क्रमशः *180 एवं 231 किसानों द्वारा सदस्यता एवं शेयर शुल्क की राशि जमा* की जा चुकी है। रैयाम एवं सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड का शीघ्र निबंधन कराया जाना प्रस्तावित है।
किसानों से सहयोग की अपील
उन्होंने सभी ऑनलाइन निबंधित किसान बंधुओं से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित कैंप में उपस्थित होकर सदस्यता एवं शेयर शुल्क की राशि जमा कर समिति की सदस्यता प्राप्त करें। साथ ही, अपने-अपने प्रखंड के प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से संपर्क कर आवेदन के सत्यापन एवं आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से रैयाम एवं सकरी प्राथमिक चीनी मिल सहकारी समिति लिमिटेड के गठन एवं निबंधन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने में सहायता मिलेगी।