स्नातक प्रथम खंड परीक्षा फॉर्म के लिए तिथि निर्धारित।

दरभंगा: स्नातक प्रथम खंड, सत्र:- 2022-2025 के होने वाली परीक्षा 2023 के परीक्षा-प्रपत्र भरने की तिथि हुई जारी। सामान्य शुल्क के साथ 1 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक व विलंब शुल्क ₹ 30/- के दर से 11 जुलाई 2023 से 15 जुलाई 2023 के बीच आनलाइन www.lnmu.ac.in पर लॉगिन कर भरा जायेगा परीक्षा फार्म। परीक्षा की संभावित तिथि 4 अगस्त 2023 से है। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि परीक्षा प्रपत्र ऑनलाइन भरने के पश्चात उसके प्रिंटेड कॉपी को अपने महाविद्यालय में निश्चित रूप से जमा करेंगे।

ज्ञात हो कि यह परीक्षा फॉर्म ऐसे छात्र-छात्रा भरेंगे जो कि स्नातक प्रथम खंड, सत्र:- 2019-2022, 2020-2023, 2021-2024 में प्रमोटेड या फेल हैं।

Darbhanga Office: