सीबीएसई रीजनल ऑफिसर एवं सीओई हेड द्वारा श्री शाहबाज़ अली खान, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री मनीष कुमार चौधरी को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया


न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल अलफगंज कादिराबाद दरभंगा के तीन शिक्षकों को बेस्ट शिक्षक अवार्ड मिलने से स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती तलत आरा बेगम एवं पूरे स्कूल परिवार ने मुबारकबाद दिया


और संस्था को और मजबूत करने कि शपथ लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल तलत आरा बेगम ने सभी को बधाई देते हुए कहा के आप सभी शिक्षक न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल की आत्मा है, और स्कूल के विकास में हर वक्त तत्पर रहते है।


आप सभी लोग ईमानदारी पूर्वक स्कूल को इसी तरह मान सम्मान दिलवाते है ताकि अभिभावक एवं माता पिता का भरोसा हमेशा कायम और दायेंम रहे।

इस मौके पर सभी लोगों को मिठाइयों से मुंह मीठा कराया गया, सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

Santosh Dutta Jha: