एडीएम की अध्यक्षता मे हुई जनसुनवाई और समाधान


बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जन सुनवाई और समाधान हुई।
एडीएम ने परिवादियों से उनके समस्याओं मन में जानकारी लिया और समाधान किए। उन्होंने स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से समाधान के लिए अधिकारी को दिए कई निर्देश दिए ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 40 से अधिक नागरिकों ने समस्याएँ डीडीसी एवं एडीएम आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर के समक्ष रखें।

एडीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनें तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। कई मामलों को दूरभाष के माध्यम से संबंधित पदाधिकारी से वार्ता कर समाधान करने का निर्देश दिया और शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिए।

एडीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे।

Santosh Dutta Jha: