दरभंगा, 10 सितंबर 2026 :-
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया गया।
त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार द्वारा एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा,समाहरणालय परिसर स्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के आंतरिक स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का निरीक्षण किए।
बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित ई.वी.एम और वी.वी.पैट वेयर हाउस के आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ई.वी.एम. का अवलोकन किये।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार उपस्थिति थे।
राजनीतिक दल की ओर से देवेंद्र कुमार झा,राहुल कुमार कर्ण, विनय पासवान, बसंत कुमार झा, सत्यनारायण पासवान,जवाहर लाल शर्मा, रामकिशोर पांडे आदि उपस्थित थे।