कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हीरा कुमार झा, प्रबंधक राजीव कुमार, प्राचार्या श्रावणी शिखा, सी सी ए प्रभारी पलक मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रावणी शिखा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि उसके विद्यार्थियों की सफलता है।”
चेयरमैन हीरा कुमार झा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक शक्ति उसके शिक्षक होते हैं। उनका समर्पण ही विद्यार्थियों को सही दिशा और संस्थान को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।”
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं को वस्त्रादि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष – 2026 में लहेरियासराय शाखा की पलक मिश्रा और वाजितपुर शाखा के निरंजन झा को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया ।
उक्त अवसर पर छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के संगीत शिक्षक दीपक कुमार झा ने अपने गायकी से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति प्रेम एवं सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम ने शिक्षक-विद्यार्थी के स्नेह और सम्मान के रिश्ते को और मजबूत किया।
कार्यक्रम का समापन समन्वयक शशांक श्रीवास्तव द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में सभी ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन किया।