विगत26 अगस्त को नेपाल में आए महाप्रलय स्वरूप प्राकृतिक आपदा में हजारों प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत उद्देश्य से सखीबहिनपा द्वारा ₹4,000,00/- से अधिक की सहायता राशि नेपाल भेजा गया।
बता दें कि
सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की अध्यक्ष आरती झा के नेतृत्व में समूह की ओर से चार लाख नेपाली रुपये नेपाल के प्रधानमंत्री आपदा कोष में जमा कराए गए हैं। इस बात की जानकारी दरभंगा समूह से सुधा मिश्रा ने
दी।
सखीबहिनपा अपनी मैथिली भाषा,संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण-संवर्धन के संग सामाजिक कल्याण के लिए भी उतनी ही निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाती रही हैं।
कहीं भी किसी आपदा की स्थिति में जैसे बाढ़, कोरोना महामारी, आगलग्गी या अन्य समस्या में सखी सब खुलकर तन-मन-धन से सहायता का हाथ बढ़ाती रही हैं।इस बार भी भारत, नेपाल में रहने वाली मैथिलानियों के अलावे दुबई, अमेरिका, ब्रिटेन आदि में रहने वाली सखियों ने भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नेपाल के प्रभावित लोगों के संग सहायता लेकर उपस्थिति से मिथिला से नेपाल के रोटी-बेटी का संबंध और मजबूत हुआ है।