सहयोग शिविर कार्यक्रम आयोजित


जिले में 48 स्थानों पर आयोजित हुआ सहयोग शिविर,डीएम ने विभिन्न विभागों के काउंटरों का किया निरीक्षण
आज बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत देवराम अमेठी के प्लस-2 उच्च विद्यालय, अमैठी में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
सहयोग शिविर में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर, डीसीएलआर, बेनीपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेनीपुर, अंचलाधिकारी, बेनीपुर, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बेनीपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बेनीपुर सहित माननीय मुखिया जी, पंचायत सचिव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिले में कुल 48 स्थानों पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य आम जनता को उनके घर-पंचायत के आसपास ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सरकारी योजना से संबंधित कठिनाई होने पर सहयोग शिविर में आवेदन दें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागों के माध्यम से ससमय निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आम नागरिकों को बार-बार प्रखंड या अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। सहयोग शिविर के माध्यम से उनकी समस्याओं को स्थानीय स्तर पर प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को उनके आवेदन के निष्पादन की स्थिति से भी अवगत कराएं।
साथ ही इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक काउंटर पर उपलब्ध सेवाओं, प्राप्त आवेदनों तथा आमजन की समस्याओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पंजी संधारित करते हुए विभागवार एवं विषयवार विवरण सुरक्षित रखा जाए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें तथा जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका मौके पर ही नियमानुसार समाधान किया जाए। साथ ही, जिन मामलों में अन्य विभागों अथवा उच्च स्तर से कार्रवाई अपेक्षित हो, उन्हें संबंधित कार्यालय को अग्रसारित करते हुए उसका लगातार अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याएं एवं आवेदन पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के काउंटर पर आवेदन प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आम जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहा है और उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों के माध्यम से आम जनता से आवेदन प्राप्त कर,उनकी समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई।

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया।

Santosh Dutta Jha: