मिनी कंटेनर से 876.960 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार


विशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल में मद्यनिषेध टीम की कार्रवाई, शराब को हेलमेट से ढककर छिपाने का किया गया था प्रयास lजिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मद्यनिषेध टीम, दरभंगा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरौल में एक मिनी कंटेनर (Tata 407) के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब का परिवहन किया जा रहा है।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि में भरौल क्षेत्र में वाहन की जाँच की गई, जाँच के दौरान एक मिनी कंटेनर (Tata 407) से हेलमेट से छिपाकर/ढककर लायी जा रही करीब 10 लाख रुपये की 876.960 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध टीम द्वारा शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मिनी कंटेनर (Tata 407) को विधिवत जब्त कर लिया गया। साथ ही मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चालक के विरुद्ध *मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं* के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अवैध शराब के स्रोत एवं इसके परिवहन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कि जिले में मद्यनिषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Santosh Dutta Jha: