दरभंगा जिला अंतर्गत कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के सफल आयोजन एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से शुभंकरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर का निरीक्षण किये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने रूट के संबंध में भी जानकारी लिया।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर लें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मना सकें।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।
मौके पर अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
इस अवसर अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव एवं अन्य पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे।