आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश


जिलाधिकारी ने दो दिनों के अंदर चिन्हित स्थलों पर भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करने का दिया निर्देश
तरकारी आउटलेट एवं पंचायत स्तरीय सब्जी संग्रहण केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध करने हेतु कहा
दरभंगा, 27 अगस्त, 2026:- समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार यादव, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन, कार्यपालक अभियंता, एल.ए.ई.ओ., सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों से बारी-बारी से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिन्हित स्थलों की स्थिति,उपलब्धता एवं भवन निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सदर प्रखंड, बहादुरपुर, मनीगाछी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए चिन्हित स्थलों एवं कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को चिन्हित स्थलों पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों, प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों को दो दिनों के अंदर चिन्हित स्थलों पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का स्पष्ट निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्थल संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है, निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।
साथ ही, निर्माण कार्य की नियमित रूप से निगरानी करते हुए प्रगति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सब्जी विक्रय केंद्र स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थानों पर तरकारी आउटलेट एवं पंचायत स्तरीय सब्जी संग्रहण केंद्र बनाने हेतु भूमि उपलब्ध करने हेतु निदेशित किया।

Santosh Dutta Jha: