उन्होंने आमजनों को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समाज की बेहतरी के लिए होता है। छोटे छोटे विवादों को आपसी सुलह समझौते से निपटाना समझदारी का काम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समय व धन की बचत के साथ साथ सामाजिक एकता के लिए लोगों को इस मंच का लाभ उठाना चाहिए। दूसरी ओर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने विचाराधीन बंदियों के जमानत व रिहाई तथा विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।
बैठक में जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, सचिव कृष्ण कुमार मिश्र, लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा, सरकारी अधिवक्ता मिहिर कुमार झा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार, मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता, बेनीपुर उपकारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, मनमोहन कृष्ण सरावगी, अधिवक्ता सुशील कुमार पासवान मौजूद थे।