जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 

डीडीसी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश विभागीय योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देशउप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी, मानवाधिकार, लोकायुक्त, आरटीपीएस, लोक शिकायत निवारण, सीपीग्राम, ई-कंप्लायंस डैशबोर्ड, जनता दरबार, राजस्व जन शिकायत सहित विभिन्न मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।डीडीसी श्री स्वप्निल ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मामलों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

बैठक में नीलाम पत्र से संबंधित लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विभागीय स्तर पर नियमित अनुश्रवण किया जाए तथा जिन मामलों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो रही है, उसका संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के माध्यम से शीघ्र समाधान करें।फेसबुक लाइव के माध्यम से योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निर्देशडीडीसी ने जिला प्रशासन के फेसबुक लाइव प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत एवं सरल जानकारी आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के उद्देश्य,पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभ की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए,ताकि पात्र लाभुक सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठा सकें।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने तथा आम लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए अभी तक भूमि का चिन्हीकरण नहीं किया गया है, वहां शीघ्र भूमि चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।

 

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करने तथा प्रगति में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

 

बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

वहीं, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Santosh Dutta Jha: