न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सभी हाऊस के छात्र छात्राओं ने शानदार परेड किया एवम अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल तलत आरा बेगम ने राष्ट्रीय ध्वज फराया।

अपने संबोधन में प्रिंसिपल ने कहा के आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए जसन एवम चिंतन का दिन है। हमारे स्वतंत्रता सेनानी ने जिस उद्देश से हमें आजादी दिलाई क्या हमने शत प्रतिश उस उद्देश को प्राप्त किया। अभी भी भारत देश की 40% से अधिक आवादी शिक्षा, स्वस्थ, वस्त्र , बेरोजगारी, भूख, आदि से पीड़ित है। आपलोग देश के भविष्य है, आप कल के पदाधिकारी,अधिकारी बने गे, आप को सोचना है कि भारत और भारतीयों का विकाश और शत प्रतिश मूल भूत सुविधा लोगो तक कैसे पहुँचे और एक विकसित भारत कैसे बने।

इस अवसर पर बच्चों ने स्पीच, डांस, गीत एवं कविता से अभिभावक एवं माता पिता का मनोरंजन किया। स्पीच सीनियर के विजयेता ,शालिनी कुमारी, हर्षित कुमार, यस्फा नौसिन। स्पीच जूनियर के विजयेता गौरव कुमार, मीनसा नौसिन, आर्मीन एवं किड्स सैक्शन के विजयेता दिव्येश यादव, मोइनुल हक, अभया। कविता में प्रतिभा मनोज साहू ने सभी का दिल जीत लिया। सभी विजयेता को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।अभिभावक एवं बच्चों को रिफ्रेशमेंट कराया गया।

इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों एवम शिक्षिकाओं ने अपनी जिम्मेदारी को भली भांति से निभाया। जय हिन्द।

Santosh Dutta Jha: