सड़क दुर्घटना में प्राथमिक उपचार की जानकारी देने को सीएमई आयोजित

 

एस.वी. हॉस्पिटल, दरभंगा के तत्वावधान में रामकृष्ण प्रज्ञा विद्यालय, मोरसंड, बिरौली चौक, समस्तीपुर में ग्रामीण चिकित्सकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 40 ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “सड़क दुर्घटना में घायलों का प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन प्रबंधन” रहा। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने दुर्घटना के बाद शुरुआती समय में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव रोकने के उपाय, घाव की देखभाल तथा मरीज को सुरक्षित एवं समय पर उचित चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ. झा ने इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन लगाने की सुरक्षित तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सही प्राथमिक उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. राम दयाल महतो, श्री योगेंद्र महतो, डॉ. सुनील कुमार राय एवं डॉ. वैद्यनाथ सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। घनश्याम सिंह, डॉ. अशोक कुमार, मिथिलेश चौधरी, अमरेंद्र ठाकुर, कमल किशोर राय, सुरेश राय, गुल मोहम्मद एवं संजीत कुमार राय सहित अन्य ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया।

समापन पर सभी प्रतिभागियों को एस.वी. हॉस्पिटल की ओर से स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता में दीपेश, संजय दास, जितेंद्र पंडित, आशुतोष एवं अविनाश का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा l

Santosh Dutta Jha: