कुलपति के आदेश से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2026-27 हेतु चारों जिलों में होगी नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति

कुलपति के आदेश से विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2026-27 हेतु चारों जिलों में होगी नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो मुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में होने वाले छात्र संघ चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो मुनेश्वर यादव की अध्यक्षता में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के आयोजन एवं सफल संचालन हेतु एक महत्त्वपूर्ण बैठक हुई।

उक्त बैठक में विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार अंतर्गत क्रमशः मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर एवं बेगूसराय में छात्र संघ चुनाव हेतु जिलावार नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति हेतु कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी से अनुरोध किया गया। साथ ही सभी अंगीभूत महाविद्यालयों के सम्बंधित प्रधानाचार्यों की बैठक का निर्णय लिया गया। शीघ्र ही चुनाव से सम्बंधित समितियों का गठन किया जाएगा। छात्र/छात्राओं के नामांकन और परीक्षा सत्रों के नियमितीकरण के मदे नजर मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी।

 

उक्त बैठक में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो विजय कुमार यादव तथा अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो अशोक कुमार मेहता ने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिया।

Santosh Dutta Jha: