डीएम की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की क्रियान्वन को लेकर हुई बैठक

समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में पी.एम. सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं, कनीय विद्युत अभियंताओं एवं अधिकृत वेंडरों को निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं का विद्युत भार एवं मासिक बिजली खपत अधिक है तथा जो इस योजना में रुचि रखते हैं, उनके घर-घर जाकर योजना की विस्तृत जानकारी दें तथा सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए प्रेरित करें।

 

बैठक में बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्युत विभाग के अभियंताओं द्वारा जिले के अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के घरों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को कम-से-कम 100 इच्छुक उपभोक्ताओं को चिन्हित कर आवेदन हेतु तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ता पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु आधार संख्या एवं बिजली बिल की आवश्यकता होगी।

अभी तक कुल 566 रूफ़ टॉप सोलर पैनल उपभोक्ताओं के घर पे लगाया जा चुका है। सभी वेंडरों को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द सभी चिह्नित इच्छुक आवेदकों को नजदीकी बैंकों में लोन के लिए अप्लाई करना सुनिश्चित करें।

सभी बैंकों को भी निर्देशित किया गया है कि अप्लाई किए गए, सभी आवेदकों का लोन जल्द से जल्द स्वीकृत करें।

सभी संबंधित पदाधिकारी योजनांतर्गत अधिक-से-अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ने हेतु सक्रियता से कार्य करें।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री विकास कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (शहरी) के श्री केशव कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दरभंगा (ग्रामीण) के श्री अमोद कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेनीपुर के पदाधिकारी, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता , एलडीएम, वेंडर उपस्थित थे।

Santosh Dutta Jha: