विधिक जागरूकता कार्यक्रम

जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आशापुर वार्ड नंबर 20 के खानकाह मदरसा रहमते आलम में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता नवाज अहमद ने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर नालसा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सभी स्तरों पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने बच्चे, बुजुर्ग, महिला, दिव्यांगजन, गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है। जिसके तहत जरुरतमंदों को अदालती कानूनी प्रक्रियाओं से लेकर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तक का लाभ उठाने में मदद किया जाता है।

उन्होंने दिव्यांगों के अधिकार, राष्ट्रीय लोक अदालत, कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षा आदि विषय पर जानकारी दी।

प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने 12 सितंबर को बेनीपुर न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

मौके पर मदरसा के सचिव मोहम्मद एहसान अहमद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद परवेज, राजेंद्र तांती, इरशाद खान, फैयाज अहमद खां, श्री तांती, श्याम तांती, जाबीर खान, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद शमशेर आलम आदि मौजूद थे।

Santosh Dutta Jha: