इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पहल पर टी बी डी सी वार्ड में फूड पैकेट का किया गया वितरण

हमेशा की तरह पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी दरभंगा शाखा के द्वारा आज टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दरभंगा मेडिकल अस्पताल के टीबीडीसी वार्ड में टीबी के मरीजों के बीच उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उनके बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम के संयोजक कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार एवं संरक्षक नीरज खेड़िया ने चिन्हित टीबी के मरीजों के बीच रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से पौष्टिक आहार का पैकेट बनवाकर मरीजों में बांटा गया।

कार्यक्रम का शुरुआत पैट्रन रविन्द्र यादव जी के द्वारा मरीजों को पोषक आहार के बारे में जानकारी दी। उसके बाद डॉ नंद कुमार ने टीबी से लड़ने की सलाह दी ।

सचिव आलोक कुमार (मुन्ना सिंह) ने मरीजों को स्वच्छ एवं साफ रहने की सलाह के साथ समय समय पर सहयोग करने बात कही । राज्य प्रतिनिधि डॉ राम बाबू खेतान ने मास्क बाँट कर सभी मरीजों को सावधानी बरतने को कहा गया एवं प्रोटीन आहार लेने की सलाह दी । वरीय सदस्य डॉ ओमप्रकाश ने सभी मरीजों को संक्रमण से बचने के साथ साथ उन्हें पौष्टिक आहार और मास्क लगाने की सलाह दिए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सी डी ओ सत्येंद्र कुमार ने भी मरीजों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में राज कुमार पासवान, ,पैट्रन सह कोषाध्यक्ष आत्म सर्राफ, पैट्रन नीरज खेरिया, सुनिल सिंह ओपी, शंकर कुमार, डॉ लता खेतान, एन सी सी के सूबेदार, जीवछ कनोडिया सक्रिय रूप में उपस्थित रहे

धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी सदस्य आशीष सर्राफ ने दिया ।

Santosh Dutta Jha: