दरभंगा की बेटी कृति चंदन बनीं Mrs. India 2026 की द्वितीय रनर-अप

Beauty with Purpose’, ‘Best in National Costume’ और ‘Best in Talent’ का भी जीता खिताब

दरभंगा। दरभंगा, बिहार की बेटी एवं नेपाल की बहू कृति चंदन ने देश की प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता Mrs. India 2026 में Second Runner-Up का खिताब जीतकर बिहार का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने Beauty with Purpose, Best in National Costume और Best in Talent जैसे तीन प्रतिष्ठित सम्मान भी अपने नाम किए।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट कृति चंदन अपनी माता श्रीमती आशा झा से प्रेरित होकर Madhubani Paints के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को मधुबनी कला का प्रशिक्षण, उन्हें बाज़ार से जोड़ने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति इसी समर्पण के लिए उन्हें Beauty with Purpose सम्मान से सम्मानित किया गया।

Best in National Costume का पुरस्कार उन्हें छठ महापर्व की थीम पर आधारित हाथ से चित्रित मधुबनी साड़ी एवं भव्य ट्रेल के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत रूप से प्रस्तुत करने के लिए मिला। वहीं, बिहार के पारंपरिक झिझिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के लिए उन्हें Best in Talent का सम्मान भी प्राप्त हुआ।

कृति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता श्रीमती आशा झा, अपने पिता कुलेंद्र नारायण झा तथा अपने परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी माता ने उन्हें संघर्ष को उद्देश्य में बदलना सिखाया, जबकि उनके पिता ने हमेशा उन पर विश्वास किया और बड़े सपने देखने का साहस दिया। आज भी उनके संस्कार, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं।

इस अवसर पर कृति चंदन ने कहा, “यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि हर उस महिला की है जो जिम्मेदारियों के साथ अपने सपनों को भी जीने का साहस रखती है। मेरा विश्वास है कि जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह केवल अपना जीवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बदलती है।”

Santosh Dutta Jha: