दरभंगा: एसएसपी अवकाश कुमार ने बुधवार को सिमरी थाना निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होने गंभीर मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच करने का निर्देश दिया। कांडो के अनुसंधानकों को निष्पक्षता पूर्वक अनुसंधान कर लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया और कई टिप्स दिया।थानाध्यक्ष शमशाद आलम खां को शराब माफियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने की बात कही। फरियादियों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने,गस्ती में किसी तरह की लापरवाही नही बरतने,चोरी की घटनाओं से निपटने से संबंधित कई निर्देश दिया। एनएच सहित चौक चराहों पर संदिग्धावस्था में घूमने वालों की जांच करने को कहा। मालखाना सहित थाना परिसर को बारीकी से देखा और कई सुधार का निर्देश दिया।
इस दौरान एसएसपी ने थाना प्रांगण मे पौधरोपण किया और कहा कि प्रकृति के संतुलन बनाए रखने व आगामी पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पौधारोपण जरुरी है। थाना परिसर में पूर्व से लगाए गए पौधों को देख प्रस्सन्नता व्यक्त की। मौके पर थाना के सभी कर्मी मौजूद थे।