दरभंगा में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या,चाकू और वाहन के शॉकर से वार कर उतारा मौत के घाट.,फैज अहमद की मौके पर मौत, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या,चाकू और वाहन के शॉकर से वार कर उतारा मौत के घाट.,फैज अहमद की मौके पर मौत, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदन पट्टी गांव में दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान फैज अहमद, पिता मोहम्मद असद, निवासी पुरानी मुंसफी, दरभंगा बाजार के रूप में हुई है। वह यामाहा बाइक शोरूम में काम करता था।

जानकारी के अनुसार, जुम्मा की नमाज अदा करने के बाद फैज शोरूम पर लौटा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर चाकू और वाहन के शॉकर से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

स्थानीय के अनुसार, उन्हें पहले कोई आवाज सुनाई नहीं दी। नीचे से लोगों ने आकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे नीचे पहुंचे। वहां देखा कि फैज लहूलुहान हालत में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Santosh Dutta Jha: