विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग में डॉ रवीन्द्र नाथ तिवारी ने विभागाध्यक्ष का पद संभाल लिया है

इस मौके पर निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ अंबरीष कुमार झा द्वारा विभाग की ओर से उन्हें मिथिला के पारंपरिक परिधान पाग, चादर व पुष्प-गुच्छ प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। पदभार ग्रहणोपरांत नव विभागाध्यक्ष डॉ तिवारी ने कहा कि विभागाध्यक्ष बनने का दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं अपने पूर्ववर्ती विभागाध्यक्षों द्वारा स्थापित शैक्षणिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विभाग को शिक्षण, शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता के नए आयामों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

किसी भी थविश्वविद्यालय की पहचान उसके गुणवत्तापूर्ण शोध, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। विभाग में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करना, विद्यार्थियों को समकालीन आर्थिक चुनौतियों एवं अवसरों से जोड़ना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होगी।

मैं विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के सहयोग से एक ऐसे शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना चाहता हूँ, जहाँ ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और मानवीय मूल्यों का समन्वय दिखाई दे। मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सफल होंगे।

इस मौके पर निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ अंबरीष कुमार झा, विभाग के वरीय शिक्षक सह विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो विजय कुमार यादव, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ राज कुमार साह, डॉ प्रणतारति भंजन, डॉ शीला यादव, डॉ मो मशरुर आलम, डॉ नवीन कुमार, डॉ जितेन्द्र मोहन, डॉ चंदन कुमार ठाकुर, डॉ हिमांशु कुमार, डॉ पूजा, शोधार्थी कृष्ण कु. यादव, रितेश कुमार, शिवम कुमार, अमरेश्वर कुमार श्रीवास्तव सहित स्नातकोत्तर के विभिन्न सेमेस्टरों के दर्जनों छात्र-छात्राएं स्वाति, अंजली व मुस्कान राज आदि उपस्थित थे।

Santosh Dutta Jha: